किशोरी की इस्माइल पर फिदा होकर पीछा कर रहे युवक को परिजनों ने पीटा

0
103

FARRUKHABAD : ट्यूशन पढ़कर लौट रही एक छात्रा की मुस्कराहट पर फिदा होकर एक युवक उसका पीछा कर रहा था। यह सिलसिला काफी दिनों से चला आ रहा था। गुरुवार को परिजनों ने युवक को मौके पर दबोच लिया और मारपीट कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।co yogendra kumar

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गंगा नगर निवासी एक युवती आवास विकास स्थित एक कोचिंग सेन्टर में ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती है। आरोप है कि बढ़पुर स्थित अनोखेलाला की गली के पीछे रहने वाला चंदेल का पुत्र राहल काफी दिनों से उसका पीछा कर रहा था। मामले की भनक परिजनों को लग गयी। गुरुवार को परिजनों ने घेराबंदी करके छात्रा का पीछा कर रहे राहुल को दबोच लिया और जमकर पिटायी कर दी। बाद में युवक राहुल को कोतवाली में पहुंचा दिया। पुलिस ने उसे हवालात में बंद कर दिया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

पकड़े गये युवक राहुल ने स्वीकार किया कि वह लड़की का काफी दिनों से पीछा तो कर रहा था परन्तु लड़की उसे देखकर कई बार मुस्कराती थी। उसके बाद उसने किशोरी का पीछा करना शुरू किया। शहर कोतवाली के एस एस आई हरिश्चन्द्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]