किरायेदार पुलिस कर्मी और मकान मालिक के घर ताले तोड़कर चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: किराये पर कमरा लेकर रह रहे पुलिस कर्मी और उसके भवन स्वामी के घर ताले तोड़कर नकदी वजेबरात आदि चोरी कर लिया गया|घटना की सूचना पर पुलिस ने जाँच पड़ताल की |
कोतवाली फ़तेहगढ़ के ग्राम विजाधरपुर सेन्ट्रल जेल चौराहा निवासी श्रीकृष्ण पुत्र कन्हैया लाल सक्सेना अपने परिवार के साथ दिल्ली में रह रहा है| उसके मकान में राजेपुर में तैनात सिपाही रामनाथ कटियार भी किराये पर कमरा लेकर रह रहा है|
सिपाही बीते तीन दिन के अवकाश पर गया था| बीते दिन विजाधरपुर निवासी पान दुकानदार अवधेश ने फोन पर रामनाथ के साथी सिपाही चन्द्रभान अवस्थी को जानकारी दी|जिसके बाद चन्द्रभान ने सिपाही रामनाथ को घटना की जानकारी दी|
शुक्रवार दोपहर बाद रामनाथ कमरे पर पंहुचे और देखा तो उसका बक्सा टूटा पड़ा था| चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए और मकान मालिक के कमरे का ताला तोड़कर उसमे रखी अलमारी से सामान चोरी कर लिया | वही सिपाही के कमरे का ताला तोड़कर उसके बक्से का ताला तोडा और उसमे रखे 10 हजार नकद और तीन किलो देशी घी आदि चोरी कर लिया| घटना की जानकारी होने पर कोतवाली से दरोगा कुशल पाल सिंह ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| कोतवाली प्रभारी अजय नारायण सिंह ने बताया कि वह अवकाश पर थे| शुक्रवार को ही लौटे है| अभी उन्हें जानकारी नही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|