फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती रात चोरों नें किरानें की दुकान का ताला तोड़कर नकदी व सामान साफ कर दिया गया| पुलिस नें मामले में तफ्तीश की| मौके पर भीड़ लग गयी|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गुदड़ी निवासी सलमान खान की बाग रुस्तम में किरानें की दुकान हैं| बीती रात सलमान दुकान बंद कर घर चले गये| सुबह जब दुकान खोलनें आये तो उसका ताला टूटा देखा| भीतर जब देखा तो पैरो तले जमीन खिसक गयी| दुकान से लगभग 20 हजार की नकदी व सामान गायब था| किरानें की दुकान जिस मकान में है उस मकान का शटर चोर नही तोड़ पाये तो मकान के मेंन गेट का ताला तोड़कर दुकान में दाखिल हुए और घटना को अंजाम दिया| पुलिस नें मामले में छानबीन की|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



