किंग खान की जीत पर ममता मुग्ध, पूनम हुई निर्वस्त्र

0
160

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण की विजेता कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) की जीत का जश्न शहर में मंगलवार को पूरे जोश के साथ मनाया गया। बस में सवार चैम्पियन टीम के खिलाड़ियों के साथ दक्षिण कोलकता में परेड निकाली गया। यह परेड हाजरा क्रॉसिंग से शुरू हुई। टीम के मालिक शाहरुख खान इस परेड में उपस्थित नहीं थे। रोड शो का समापन ईडन गार्डन में हुआ, जहां खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस बीच खबर है कि स्टेडियम के बाहर प्रशंसको ने अति उत्साह में आकर बैरिकेट तोड़ डाली। प्रशंसकों की भारी भीड़ और हल्के उपद्रव के चलते पुलिस को मामूली लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

[adrotate banner="3"]

वहीं दूसरी ओर आखिरकार पूनम पूरी तरह निर्वस्‍त्र हो ही गई। मॉडल पूनम पांडे ने कोलकाता नाइटराइडर्स के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का पांचवां संस्करण जीतने पर अपना वादा निभाते हुए अपनी निर्वस्त्र तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है। पूनम ने कहा था कि अगर सुपरस्टार शाहरुख खान की टीम आईपीएल जीत जाती है तो वह अपना निर्वस्त्र फोटो पोस्ट करेंगे। पूनम ने आईपीएल का फाइनल मुकाबला खत्म होने के बाद अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैं जब भी किसी टीम का समर्थन करती हूं तो वह जीत जाती है। इस बार आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स और शाहरुख खान का समर्थन किया। मैंने वादा किया था इसलिए एक फोटो पोस्ट कर रही हूं।’

[adrotate banner="2"]