काली नदी में डूबे दो छात्र लापता

0
119

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा के निकट काली नदी के राजघाट पर बीते रविवार को नहाते समय दो युवक डूब गये थे| जिसकी तलाश सोमबार को सुबह से ही शूरू की गयी लेकिन उनका पता नही चला|

[adrotate banner="3"]

जनपद मैनपुरी के भोगांव कोतवाली के ग्राम जसराजपुर निवासी 11 वर्षीय विकास पुत्र आजाद कठेरिया, 12 वर्षीय रवि पुत्र अवधेश कठेरिया बीती रविवार की शाम को गंगा नहाते हुये डूब गये| संकिसा की काली नदी फर्रूखाबाद के थाना मेरापुर व मैनपुरी के भोगांव कोतवाली में है| जिसके बाद सुबह उनके कपड़े नदी के किनारे रखे मिले|घटना की सूचना पर भोगांव के एसडीएम संदीप कुमार फ़ोर्स व फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर आ गये उन्होंने दमकल के द्वानो से काफी तलाश कराया लेकिन उनका कोई पता नही चला| मेरापुर पुलिस भी मौके पर डटी रही|

[adrotate banner="2"]