कार सबार युवक को गोली मारनें में आरोपी गया जेल

0
128

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर कोतवाली पुलिस नें दो दिन पूर्व कादरी गेट पुलिस चौकी के निकट कार सबार युवक को गोली मारकर घायल करनें के मामले में पकड़ कर सौपे गये युवक अभिनव तोमर का गुरुवार को चालान कर दिया| उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस भी बरामद कर लिया है|
विदित है कि चार जनवरी की शाम फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी युवक अमन शुक्ला अपने दोस्तों के साथ कार से कादरी गेट की तरफ जा रहा था तभी पुलिस चौकी के निकट ही बाइक सबार युवकों नें घेराबंदी  करके उन्हें गोली मार दी थी| अमन के साथियों नें आरोपी अभिनव तोमर को मौके पर ही दबोच लिया था| घटना के सम्बन्ध में राजीव गाँधी निवासी आकाश शाक्य, अभिनव तोमर व अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी| शहर कोतवाली पुलिस नें अभिनव निवासी अपर दुर्गा कालोनी लोको रोड़ भोलेपुर के कब्जे से घटना के प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा व खोखा बरामद कर गुरुवार को चालान कर दिया| जहाँ न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]