कार्यशाला में 20 विधाओं से निखर रहा हुनर

0
136

फर्रुखाबाद:श्री विश्वनाथ सेवा संस्थान द्वारा नयन ग्रीष्म कालीन कार्यशाला चाल रही है| जिसमे बड़ी संख्या में बच्चों ने अपनी दिलचस्पी दिखा रहे है| बच्चे 20 विधाओं का हुनर सीख रहे है|
शहर के खतराना स्थित संत त्यागी जी महाराज स्कूल में चल रही कार्यशाला में सिलाई विधा की शिक्षिका मोहिनी सक्सेना के निर्देशन में बच्चों को बेबी फ्रॉक, फैंसी फ्रॉक, सूट ,सलवार सूट, अफगानी सूट, पटियाला सलवार एवं आकर्षण कपड़ों की सिलाई की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है| संयोजिका रमा पाण्डेय ने बताया कि बच्चों को सिलाई के माध्यम से रोजगार प्राप्त होगा एवं सिलाई के लिए आपको किसी पर निर्भर रहना होगा|
उन्होंने बताया कि कार्यशाला में विभिन्न विधाओं में लगभग 5 सैकड़ा बच्चे अपने हुनर को दिखा रहे हैं| सिलाई कला में कोमल सक्सेना उषा,कीर्ति,अंशिका दीक्षित,भारती,अफसा,मोहनी वर्मा आदि बच्चे कार्यशाला मैं अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]