कार्यकर्ता ही बनते हैं सांसद, विधायक व मंत्री, इनका सम्मान जरूरी : सतीश दीक्षित

0
95

FARRUKHABAD : समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक में न्याय पंचायत स्तर पर सम्मेलन करने व कार्यकर्ताओ को जागरूक करने का अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त सतीश दीक्षित ने कहा कि कार्यकर्ता ही सांसद, विधायक व मंत्री बनता है जिससे इनका सम्मान जरूरी है।

[adrotate banner="3"]

sateesh dixitबैठक में जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने कहा कि बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओ को जागरूक करने हेतु न्याय पंचायत स्तर पर सम्मेलन किये जायेगे। सम्मेलन के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार किया जायेगा व बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओ से सीधा संवाद स्थापित कर कार्यकर्ताओ की समस्याओ को सुनकर उसका समाधान कराया जायेगा व क्षेत्र के विकास की आवश्यकताओ को देखकर क्षेत्र में विकास कराया जायेगा।

[bannergarden id=”8″]

श्रम संविदा बोर्ड के चेयरमैन एवं कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त सतीश दीक्षित ने कहा कि कार्यकर्ता ही सांसद, विधायक, मंत्री बनता है। इसलिए कार्यकर्ताओ का सम्मान होना चाहिए। कार्यकर्ताओ के सहयोग से पूरे जनपद में पार्टी के कार्यक्रम व नीतियों का प्रचार प्रसार किया जायेगा।

विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि वे अपने क्षेत्र के विकास हेतु पूरा प्रयास करेंगे, कार्य गुणवत्तापूर्ण कराया जायेगा। क्षेत्र के विकास हेतु कार्यकर्ता सीधे सम्पर्क कर मुझे बता सकते हैं। बैठक की अध्यक्षता राजकुमार सिंह राठौर ने व संचालक समीर यादव ने किया।

[bannergarden id=”11″]

बैठक के अंत में पाकिस्तानर में सरबजीत की हत्या किये जाने पर पाकिस्तान के खिलाफ निन्दा प्रस्ताव पारित कर मृत आत्मा की  शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में समीर यादव, अनिल श्रीवास्तव, विकास गुप्ता, अनिल सिंह राठौर, अरविंद साहू, सुरेन्द्र यादव, संतोष चौधरी सत्येन्द्र भोला, मन्दीप यादव, सुरेन्द्र यादव, नबाव सिंह यादव, दयानंद यादव, ग्रीश बाथम, ओम प्रकाश, रतनपाल विश्वकर्मा, सोनू कुशवाह, जितेन्द्र सिंह यादव, रामविलास राजपूत, सुरेन्द्र पाल शाक्य, ओमप्रकाश चौहान, पुष्पेन्द्र यादव, किशन पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

 

[adrotate banner="2"]