कार्यकर्ताओं व नेताओं को जीत का मंत्र देने आज लखनऊ पहुंचेगे अमित शाह

0
136

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बेहद एक्टिव मोड में आ चुकी भारतीय जनता पार्टी की चाल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद पार्टी के चाणक्य माने वाले अमित शाह गति प्रदान करेंगे। नरेन्द्र मोदी सरकार में गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ में दो कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनका डिफेंस एक्सपो पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने के साथ ही इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शक्ति केंद्र संयोजक और प्रभारियों के सम्मेलन को संबोधित करने का कार्यक्रम है। कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र देने के साथ ही वह प्रदेश प्रभारी और चुनाव प्रभारी सहित भाजपा कोर कमेटी के साथ बैठक कर अब तक तैयारियों की समीक्षा कर रणनीति पर चर्चा करेंगे। अमित शाह का लखनऊ में रात्रि प्रवास भी है। वह शनिवार को सुबह नई दिल्ली की वापसी करेंगे।

[adrotate banner="3"]

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी की रणनीतियों और तैयारियों के मंथन के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता व नेताओं में जोश भरने के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ आ रहे हैं। अमित शाह 10:30 बजे चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट,अमौसी पर लैंड करने के बाद डिफेंस एक्सपो मैदान सेक्टर-17 वृन्दावन योजना पर आधा घंटा में पहुंचेंगे। वह उनका पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करने का कार्यक्रम है। वह अवध क्षेत्र के शक्ति केन्द्र संयोजक व प्रभारियों को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद पार्टी के एलईडी प्रचार वाहनों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेगें| नरेन्द्र मोदी सरकार में गृह तथा सहकारिता विभाग के मंत्री अमित शाह दोपहर एक बजे से इंदिरा गांधी गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में पूर्व विधायक,पूर्व सांसद,लोकसभा चुनाव 2019 में लोकसभा के प्रभारी व संयोजक सम्मिलित होंगे। उन्हें विधानसभा चुनाव-2022 में जीत का मंत्र देंगे। इस कार्यक्रम में शाह ‘अंत्योदय को साकार करता उत्तर प्रदेश’ पुस्तक का भी विमोचन करेंगे।

पार्टी ने तेज किया ‘मिशन उत्तर प्रदेश फतेह अभियान’:विधानसभा चुनाव 2022, फतह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीन जिलों का दौरा किया तो केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अमित शाह प्रदेश की जनता की चुनावी नब्ज टटोलने शुक्रवार को लखनऊ में रहेंगे। लखनऊ दौरे पर अमित शाह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, केन्द्रीय मंत्री व विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। विधानसभा चुनाव को देखते हुए विभिन्न संगठनात्मक के साथ चुनावी रोडमैप पर विस्तार से चर्चा करेंगे। अमित शाह के प्रभारी रहते 2014 में भाजपा को सफलता हासिल हुई थी। उनके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल में 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया था|

[adrotate banner="2"]