कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने बाइक से आया दम्पत्ति लोडर की टक्कर से घायल

0
106

FARRUKHABAD : कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम खिमशेपुर के निकट एक तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार दम्पत्ति को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दम्पत्ति सहित उनके बच्चे भी घायल हो गये। घायलों को समाजवादी एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[adrotate banner="3"]

जनपद मैनपुरी के थाना बेबर क्षेत्र के ग्राम करथिया निवासी 35 वर्षीय रंजीत शुक्ला अपनी 30 वर्षीय पत्नी उर्मिला व बच्चे सोनू शुक्ला, हिमांशु शुक्ला, प्रियांशू, हिमांशी के साथ अपनी बाइक से गंगा स्नान करने आये थे। सभी ने पहले घटियाघाट गंगा तट पर स्नान किया उसके बाद बेरली इटावा हाइवे पर होते हुए अपने घर के लिए रवाना हो लिये। खिमशेपुर ग्राम के निकट रंजीत की बाइक तेज रफ्तार लोडर से टकरा गयी। जिससे उनकी पत्नी व बच्चों सहित वह स्वयं भी घायल हो गये। घायलों की सूचना समाजवादी एम्बुलेंस को दी गयी। तत्काल एम्बुलेंस के ईएमटी पुष्पेन्द्र ने उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं लोडर चालक मौका देखकर फरार हो गया। घायल पीड़ित की बाइक थाना पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]