कारगिल शहीद के दमाद के घर नकदी जेबर चोरी

0
135

chori 23फर्रुखाबाद: जो देश की रक्षा करने के लिये सीमा पर तैनात है पुलिस उसके ही घर की रक्षा नही कर सकी|  बीती रात कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के सेन्ट्रल जेल चौराहे के निकट सुनार वाली गली में रह रहे कारगिल शहीद के दामाद के घर चोरो ने घर के ताले तोड़कर नकदी जेबर चोरी कर लिये| पुलिस ने मौके पर पंहुच कर जाँच पड़ताल की |

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नारायनपुर में सेन्ट्रल जेल चौकी के पीछे कारगिल शहीद मिलेट्री सिंह के परिजन रहते है | मिलेट्री सिंह ने अपनी पुत्री पूजा का विवाह थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम रूपनगर निवासी कौशलेन्द्र सिंह के साथ की थी| जिसमे उन्होंने कौशलेन्द्र सिंह को सेन्ट्रल जेल चौराहे पर एक घर खरीद कर दे दिया था| जिसमे बीते लगभग एक माह पूर्व ही कौशलेन्द्र अपनी पत्नी पूजा के साथ रहने आया था | कौशलेन्द्र सेना में जबान है और वर्तमान में जम्मू कश्मीर में तैनात है | वह बीते दिनों 25 दिन की छुट्टी आया था|

एक दिन पूर्व वह अपनी बहन के घर शिकोहाबाद घुमने चला गया| उसने अपनी पत्नी पूजा को मायके भेज दिया| घर बाहर ताला लगा देख चोरो ने ताला तोड़ दिया और अन्दर घुस गये| उन्होंने दो कमरों का ताला तोड़ दिया| कमरों में रखी अलमारी और बक्से तोड़कर 3500 सौ रुपया, दो कुंडल, तीन अंगूठी आदि सामान चोरी कर लिया| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच की|

[adrotate banner="2"]