कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के चुनाव परिणाम के लिये सबसे लंबा इंतिजार करना होगा

0
110

फर्रुखाबाद : विधानसभा चुनाव की मतगणना में सबसे पहले अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र का परिणाम घोषित हो जायेगा, जबकि कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के परिणाम के लिये सबसे अंत तक प्रतीक्षा करनी होगी। चुनाव परिणाम अपराह्न दो बजे से 4 बजे के बीच मिलने की संभावना है।

[adrotate banner="3"]

अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में 307, सदर विधानसभा क्षेत्र में 313, भोजपुर में 315 एवं कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 390 बूथ हैं। मतगणना के लिए विधानसभा वार बनायी गयीं टेबिलों पर 14 बूथों के मतों की गिनती एक साथ होगी। इस तरह अमृतपुर में 22 चक्रों में, फर्रुखाबाद सदर व भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में 23 चक्रों में तथा कायमगंज विधानसभा क्षेत्र की 28 चक्रों में मतों की गणना होगी।

सबसे कम चक्र अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में होने से इसका परिणाम सबसे पहले आयेगा। प्रशासन को 6 मार्च को दो बजे से पूर्व ही मतगणना पूरी होने की उम्मीद है।

[adrotate banner="2"]