इंस्पेक्टर की “SORRY” के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म

0
119

फर्रुखाबाद :अधिवक्ता से अभद्रता पर अपर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में इंस्पेक्टर के Sorry कहने पर जिला बार एसोसिएशन ने हड़ताल समाप्त कर दी। तीन दिन बाद मंगलवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य पर वापस आयेंगे।

[adrotate banner="3"]

फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिदास वर्मा के अधिवक्ता राजेंद्र से अभद्रता करने के विरोध में जिला न्यायालय के अधिवक्ता हड़ताल पर चले गये थे। शुक्रवार, शनिवार एवं सोमवार को विरोध में न्यायिक कार्य बंद रहा। सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने इस विवाद में हस्तक्षेप किया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्राम सिंह, महासचिव संजीव पारिया, राजेंद्र यादव, अजीत सिंह, केके पांडेय, श्रवण कुमार, आनंद सहित एक दर्जन अधिवक्ता पुलिस कार्यालय पहुंचे। वहां अपर पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र तथा क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति में वार्ता हुई। कोतवाली प्रभारी हरिदास ने अधिवक्ता के साथ हुए विवाद पर खेद प्रकट किया। इंस्पेक्टर व अधिवक्ता के बीच समझौता हुआ। इसके पश्चात जिला बार एसोसिएशन ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी। मंगलवार को अधिवक्ता काम करेंगे।

[adrotate banner="2"]