कायमगंज में बाबू सिंह करेंगे जनसभा

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव 2019 सामाजिक

फर्रुखाबाद: यूपी सरकार में मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाह शुक्रवार को एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे|जिसके लिए उनकी पार्टी के कार्यकर्ता तेजी से लगे है|
जन अधिकार मंच के संस्थापक बाबू सिंह कुशवाह शुक्रवार 19 अप्रैल को कायमगंज में कांग्रेस के पक्ष में जनसभा करेंगे| कांग्रेस और जनअधिकार मंच का आपस में गठबंधन है| बाबू सिंह हैलीकाप्टर से कायमगंज पंहुचेगें| जिसके लिए कांग्रेस और जन अधिकार मंच कार्यकर्ता तेजी से भीड़ जुटाने में लगे है|