कायमगंज में बाइक सवार व्यापारी को गोली मारी, 50 हजार लूटे

0
101

FARRUKHABAD : कायमगंज क्षेत्र में अपराधियों के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर लूट की दूसरी बड़ी बारदात को अंजाम देकर अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दे दी है। घायल व्यापारियों को गंभीर हालत में कायमगंज से लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस न तो मौके पर पहुंची और न ही घटना की एफआईआर लिखी है।
1 2शुक्रवार सायं कंपिल में कपड़ा व्यापार करने वाले अर्जुन पुत्र सुभाषचन्द्र गुप्ता अपने चाचा वीरेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी बजरिया वृंदावन कायमगंज के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। तभी रायपुर के आगे जिजपुरा गांव के निकट तीन अज्ञात बदमाशों ने अर्जुन व बीरेश पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से व्यापारी घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। बदमाश व्यापारियों के पास से लगभग 50 हजार रुपये नगद लूटकर फरार हो गये। अर्जुन व सुभाष को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र कायमगंज में भर्ती कराया गया। जहां से दोनो को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने न तो घटना की एफआईआर दर्ज की है और न ही बदमाशों की धरपकड़ की दिशा में कोई कार्यवाही की है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id “11”]

उल्लेखनीय है कि विगत 31 मई को भी इसी स्थान पर लूट की घटना हो चुकी है। जिसमें पीड़ित महेश चन्द्र शाक्य निवासी बारह पत्थर कंपिल को आज तक कोतवाली कायमगंज व थाना कंपिल सीमा विवाद के चलते फुटबाल बनाये हुए है। आज तक इस घटना की भी एफआईआर दर्ज नहीं की गयी है। संभवतः बदमाशों ने कोतवाली कायमगंज व थाना कंपिल की सीमा पर स्थित इस घटना स्थल को अपनी कार्य स्थली बना रखा है। इससे पूर्व मई में भी कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में लूट की तीन बड़ी बारदातें हो चुकी हैं।

[bannergarden id “8”]

//

[adrotate banner="2"]