फर्रुखाबाद (कायमगंज) : औषधि निरीक्षक बीके जैन ने बुधवार को कायमगंज में अलीगंज रोड पर स्थित एक अवैध मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर दुकानदार को पकड़ लिया। दुकानदार के विरुद्ध कोतवाली कायमगंज में एफआईआर दर्ज करायी है।
[adrotate banner="3"]
बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अभिहित अधिकारी मानसिंह निरंजन के साथ औषधि निरीक्षक बीके जैन ने अलीगंज रोड पर बिना लाइसेंस के चल रहे अवैध मेडिकल स्टोर पर छापा मारा व दुकान पर मिली दवाइयों को सीज कर लिया।
औषधि निरीक्षक बीके जैन ने बताया कि दुकान पर मौजूद दुकान मालिक आदर्श कुमार पुत्र जागेश्वर सिंह निवासी शंभू नगला कायमगंज के विरुद्ध एफडीए के अतिरिक्त धारा 420 आईपीसी के अंतर्गत भी मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
[adrotate banner="2"]


