कायमगंज पालिका में किस वार्ड में किस के हाथ आया कमल

0
178

फर्रुखाबाद: नगर पालिका कायमगंज से सुनील चक को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है| वही कायमगंज के कुछ वार्डो को छोड़कर अधिकतर में कमल के प्रत्याशी घोषित कर दिये गये|

[adrotate banner="3"]

कायमगंज में कुल 25 वार्ड है| जिनमे से लगभग सभी के प्रत्याशी घोषित कर दिये गये| जिसके वार्ड नम्बर 1 जगजीवन पुरम श्रीमती सागर श्री, वार्ड 2 शिवाजी नगर गुड्डी देवी, वार्ड 3 वाल्मीकि नगर श्रीमती ऊषा देवी, वार्ड 4 अम्बेडकर नगर ब्रजेश चक, वार्ड 5 रविदास पुरम मनोज अग्रवाल, वार्ड 6 गंगा नगर सचिन कौशल,वार्ड 7 पंथ नगर अजय शर्मा, वार्ड 8 संजय पुरम श्रीमती शांति देवी, वार्ड 9 विवेका नंद नगर तृप्ति रस्तोगी, वार्ड 10 इंद्रा नगर श्रीमती लक्ष्मी यादव, वार्ड 11 अशोक पुरम प्रमोद शर्मा, वार्ड 12 राजीव नगर श्रीमती मुन्नी देवी, 13 लक्ष्मी नगर सागर गुप्ता, वार्ड 14 शास्त्री नगर श्रीमती शीतला देवी को कमल दिया गया|

इसके साथ ही साथ वार्ड 16 नेहरु नगर नरेश शर्मा, वार्ड 17 लोहिया नगर अलका वाथम, वार्ड 18 पटेल पुरम श्रीमती सरलेश कुमारी, वार्ड 20 सरोजनी नगर प्रदीप शाक्य, वार्ड 21 आजाद नगर श्रीमती संध्या गुप्ता, वार्ड 22 गाँधी नगर आरती शर्मा, वार्ड 25 महावीर नगर से राहुल कुमार की सूची जारी की गयी|

मुस्लिम बाहुल्य वार्ड में नही खिलेगा कमल
कायमगंज नगर पालिका परिषद के क्षेत्र में जो मुस्लिम वार्ड है उनमे कमल फ़िलहाल खिलने की सम्भावना नही है| बीजेपी ने वार्ड 15 अब्दलु कलाम आजाद नगर व वार्ड 19 में जाकिर नगर भी मुस्लिम वार्ड होने के कारण कोई प्रत्याशी नही उतारा|

[adrotate banner="2"]