कादरी गेट चौकी इंचार्ज सहित 11 दारोगा , राजेपुर, नवाबगंज सहित 5 थानाध्यक्ष बदले

0
198

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती देर रात पुलिस अधीक्षक नें लगभग एक दर्जन चौकी इंचार्ज व 5 थाना प्रभारियों की तैनाती में फेर बदल कर दिया| जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है|
एसपी नें थाना मऊदरवाजा में तैनाती निरीक्षक जय प्रकाश यादव को प्रभारी निरीक्षक कंपिल, थानाध्यक्ष राजेपुर जयंती प्रसाद गंगवार को एसपी वाचक, थानाध्यक्ष कंपिल देवेन्द्र कुमार गंगवार को थानाध्यक्ष राजेपुर, महिला दारोगा पूनम जादौन को प्रभारी आईजीआरएस से थानाध्यक्ष नवाबगंज, थानाध्यक्ष नवाबगंज दारोगा राकेश कुमार शर्मा को थाना कमालगंज भेजा गया है|
थाना फर्रुखाबाद में तैनात दारोगा राजेश कुमार को थाना मऊदरवाजा भेजा गया है| पुलिस लाइन में तैनात जय प्रकाश चौहान को कमालगंज के भोजपुर चौकी का इंचार्ज, पीआरओ आनंद शर्मा को ककायमगंज की मंडी चौकी का प्रभारी, मंडी चौकी इंचार्ज ज्ञानेश्वर सिंह को पीआरओ एसपी, शहर कोतवाली में तैनात दारोगा राजेश कुमारचौबे को चौकी इंचार्ज पल्ला, पल्ला चौकी इंचार्ज सुनील कुमार बजरिया चौकी इंचार्ज, बजरिया चौकी इंचार्ज संदीप कुमार को कादरी गेट चौकी इंचार्ज, लूट के आरोपी कादरी गेट चौकी इंचार्ज हरीओम त्रिपाठी को कोतवाली मोहम्मदाबाद, नवाबगंज की बबना चौकी इंचार्ज दया महेश को शमसाबाद की फैजबाग चौकी इंचार्ज, फैजबाग चौकी इंचार्ज विनोद कुमार को बबना चौकी इंचार्ज प्रभारी रिट के साथ प्रभारी आईजीआरएस के कार्यों को भी दारोगा अशोक कुमार देखेंगे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]