कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर हिंदू महासभा व जय भोलेबाबा कमेटी की बैठक सम्पन्न

0
83

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) हिंदू महासभा युवा मोर्चा एवं जय भोलेबाबा कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 अगस्त (रविवार) को कांवड़ यात्रा दुर्वासा ऋषि आश्रम से प्रातः 10 बजे प्रारंभ होगी। यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर पांडेश्वर नाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। आयोजन समिति के विमलेश मिश्रा ने बताया कि कांवड़ यात्रा में प्रतिभाग करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण शुल्क 251 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर एवं असहाय श्रद्धालुओं के लिए प्रतीकात्मक शुल्क 1 रुपये रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग यात्रा में शामिल हो सकें। बैठक में युवा एवं महिला टीम की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की गई। जय भोलेबाबा कमेटी अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, हिन्दू महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा ठाकुर, नगर अध्यक्ष अंजली कश्यप, कल्पना, सीमा ठाकुर, विमलेश पाल, अंजली मिश्रा, मंजू शर्मा, लाली देवी, ममता देवी, राजरानी, पप्पी देवी सहित कई महिलाओं ने भाग लिया। इसके अलावा क्रांति पाठक, सौरभ मिश्रा, दीपक शर्मा, अजय दुबे, संतोष त्रिवेदी, मोनू तिवारी, नीरज राजपूत, पंकज यादव, भैयालाल कश्यप, शिवम तिवारी, नागेंद्र चौहान, मनोज मिश्रा, कृष्ण अवतार मिश्रा, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, साहस इंडिया ग्रुप से सुबोध शुक्ला, अमन अवस्थी आदि रहे |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]