कांग्रेस, सपा, भाजपा की कथनी करनी में अंतर

0
143

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) बहुजन समाज पार्टी के एक दिवसीय सम्मलेन में संगठन के प्रत्येक सेक्टर की समीक्षा की गयी|  जिसमे विरोधी पार्टियों पर जमकर हमला बोला गया|
समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे मुख्य सेक्टर प्रभारी कानपुर मंडल नौशाद अली नें कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी सुप्रीमों मायावती को सूबे का मुख्यमंत्री बनाने का सभी पदाधिकारी और कार्याकर्ता संकल्प लें| उन्होंने कहा कि बसपा पूरे दमखम से आगामी विधान सभा चुनाव को हर विधान सभा से लड़ेगी| उन्होंने कहा की विरोधी दल कांग्रेस, सपा व भाजपा की कथनी और करनी में काफी फर्क है| भाजपा नें रेलवे और एयरपोर्ट आदि कई विभाग का निजीकरण कर दिया| अब उन्होंने कहा कि नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था है इसे भी प्राइवेट में लागू किया जाए|  इस दौरान मुख्य सेक्टर प्रभारी कानपुर मंडल प्रवेश कुरील, शिव कुमार गौतम, पिछड़ा वर्ग सामाजिक भाईचारा संयोजक कानपुर मंडल नरेंद्र कुशवाह, जिलाध्यक्ष नागेन्द्र पाल सिंह जाटव, फजल मंसूरी, मोहित शुक्ला, विनोद गौतम आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]