कांग्रेस भ्रष्टाचार व घोटालों की सरकार

0
154

जहानगंज: महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कायमगंज व जहानगंज में आयोजित चुनावी सभाओं में कहा कि बसपा, सपा, भाजपा व कांग्रेस पूंजीवाद की समर्थक हैं। उन्होंने कहा साढ़े तीन वर्ष के अल्पकाल में महान दल ने अपने नाम के अनुरूप महान कार्य कर सामाजिक चेतना उत्पन्न कर दी।

[adrotate banner="3"]

बाईपास रोड स्थित उसी ग्राउन्ड में महानदल की जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जहां सपा और बसपा शासनकाल में गुंडागर्दी, अपराध व भ्रष्टाचार बढ़ा, वहीं भाजपा के शासन में साम्प्रदायिकता। केंद्र की कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार व घोटालों की सरकार बताते हुए उन्होंने कहा कि महान दल ही देश को बेहतर शासन दे सकता है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के प्रेरणा स्रोत सम्राट अशोक महान हैं। अभी तक पूंजीवादी व्यवस्था के पोषक लोगों की सरकारें रहीं। हम समाज के पिछड़े तबके की सरकार बनायेंगे।

[adrotate banner="2"]