कांग्रेस पर्यवेक्षक ने माना ब्लाक स्तर पर संगठन कमजोर

0
114

aaftab husainFARRUKHABAD : बीते विधानसभा चुनाव में जनपद व प्रदेश में करारी हार के बाद अब उसमें की गयी खामियों को टटोलने में कांग्रेस पार्टी जुट गयी है। पार्टी का दावा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव तक उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का बहुमत होगा। वहीं वर्तमान स्थिति को मानते हुए कांग्रेस पर्यवेक्षक ने कहा कि ब्लाक स्तर पर कांग्रेस का संगठन कमजोर है। जिसकी बजह से पूर्व के चुनाव में जनपद में कांग्रेस की स्थिति बहुत ही दयनीय हुई।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
कांग्रेस की तरफ से आये पर्यवेक्षक अनवर खुर्शीद ने जिलाध्यक्ष आफताब हुसैन के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पिछले विधानसभा चुनाव में फर्रुखाबाद क्या पूरे उत्तर प्रदेश में काफी अधिक मेहनत की। लेकिन उसका लाभ चुनाव के परिणामों में सामने नहीं आये। जिसकी मुख्य बजह पुराने कार्यकर्ताओं के निष्क्रिय हो जाने को माना गया। उन्होंने पूर्व के विधानसभा प्रत्याशियों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि एक बजह यह भी है कि जिनका विरोध होता रहा उन्हीं को पार्टी ने टिकट दे दी। जिससे कार्यकर्ता कुन्ठित होकर घर पर ही बैठ गया और निराशा हाथ लगी। श्री खुर्शीद ने कहा कि ब्लाक स्तर पर संगठन मजबूत नहीं है, जिसको मजबूत किया जायेगा। पुराने कार्यकर्ता जो पार्टी में सक्रिय हुआ करते थे। लेकिन अब वह पूर्ण रूप से सक्रिय नहीं है। उनसे मिलकर उन्हें पुनः कांग्रेस की डोर में पिरोया जायेगा।

बैठक में कुन्डा के सीओ जियाउल हक की हत्या पर विरोध व्यक्त करते हुए कहा कि अगर अखिलेश सरकार इंसाफ नहीं दिला सकती तो उसे तत्काल पद से इस्तीफा देना चाहिए।

डा0 दिनेश अग्निहोत्री ने कहा कि सीओ की हत्या बहुत ही निंदनीय कृत्य है। जिसका कांग्रेस विरोध करती है। राजा भैया को शीघ्र जेल में भेजा जाना चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आफताब हुसैन ने भी सीओ की हत्या पर विरोध जताया। इस दौरान कौशलेन्द्र सिंह यादव, सीता मिश्रा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]