कांग्रेस ने किया स्वतंत्रता सेनानियों के स्वजनों को सम्मानित

0
223

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर कांग्रेस कमेटी ने अगस्त क्रान्ति दिवस को जोश-खरोश के साथ मनाया| देश के अमर शहीदों को याद कर नमन किया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों व जंग-ए-आजादी के सूरमाओं के स्वजनों को सम्मानित किया गया |
शहर की एक धर्मशाला में कांग्रेस के कार्यवाहक शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा के नेतृत्व मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रकाश प्रधान नें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज बाॅबी दुबे ,रीतेश शुक्ला, अरविंद कुमार दुबे, कुलभूषण श्रीवास्तव, अरविंद शुक्ला को सम्मानित किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव ने कहा कि जिले में भी बड़ी संख्या में लोगों ने आजादी की लड़ाई में कुर्बानी दी थी। हम ऋणी हैं उन सेनानियों के जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर व अपने परिवार की चिता ना करते हुए इस देश को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराया।  पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सलमान खुर्शीद के निजी सहायक अनिल मिश्रा, महिला शहर अध्यक्ष जानकी शुक्ला , खालिद उस्मानी , जिला महासचिव डालचंद्र कठेरिया, वासीमुज़म खान, राशिद खान, अर्जुन शर्मा, बाबू खान, अपूर्व पाठक, अमर मिश्रा आदि रहे |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]