कांग्रेस के निकाय चुनाव प्रत्याशी राजबब्बर की व्यवस्था से होंगे तय

0
127

लखनऊ:उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने निकाय चुनाव में विजय पताका फहराने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने इसके लिए तीन सदस्यीय समिति बना दी है। नगर निगम क्षेत्रों में उम्मीदवार तय करने के लिए वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में समितियां बनेगी। समिति दावेदारों के नामों का पैनल प्रदेश कार्यालय को भेजेगी और अंतिम फैसला लखनऊ में होगा। नगर पंचायत व पालिका परिषदों का फैसला क्षेत्रीय स्तर पर ही किया जाएगा। केवल विवादित मामले ही शीर्ष नेतृत्व तक आएंगे। समिति में प्रदेश संगठन प्रभारी सतीश अजमानी, उपाध्यक्ष अनुसुइया शर्मा व पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष नदीम अशरफ जायसी शामिल हैैं।

[adrotate banner="3"]

निकाय चुनाव को लेकर पार्टी प्रवक्ता वीरेंद्र मदान ने बताया कि ऐसे कार्यकर्ताओं की कतई अनदेखी नहीं होगी जो बुरे दिनों में कांग्रेस का झंडा बुलंद किए हैैं। नए चेहरों के साथ जिताऊ प्रत्याशी ही मैदान में उतारे जाएंगे।

चुनाव प्रचार की मुख्य बागडोर प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर और कुछ प्रदेश स्तरीय नेताओं के हाथ में रहेगी लेकिन जरूरत पडऩे पर राष्ट्रीय नेताओं को भी बुलाया जाएगा। कांग्रेस ने 2007 में इलाहाबाद, झांसी व बरेली नगर निगमों में विजय पताका फहरायी थी। इस बार पार्टी इलाहाबाद, आगरा के अलावा मथुरा पर भी नजर लगाए है। लखनऊ में कांग्रेस को अच्छे दिन आने की उम्मीद है।

[adrotate banner="2"]