कांग्रेसी तर्ज पर यूपी के चुनावी दंगल में बीजेपी के खेमे में दम लगाएंगी बबीता फोगाट

0
168

लखनऊ: यूपी के विधानसभा चुनाव में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं…’ के संदेश के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अलग घोषणापत्र से महिलाओं के लिए दांव चला तो भारतीय जनता पार्टी  ने स्वर्ण पदक विजेता महिला पहलवान बबीता फोगाट को सामने खड़ा कर दिया है। महिलाओं में खास तौर पर युवा पीढ़ी को आकर्षित करने के लिए बबीता फोगाट बतौर भारतीय जनता युवा मोर्चा  प्रदेश सहप्रभारी यूपी को मथेंगी। प्रभारी राजू बिष्ट और अन्य सहप्रभारियों के साथ उन्होंने यहां दस्तक दे दी है।भाजपा हाईकमान ने हाल ही में दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट को भाजयुमो का प्रदेश प्रभारी बनाया है, जबकि सहप्रभारी की जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट, विवेकानंद शशिकांत, गुंजन प्रजापति, अभिमन्यु त्यागी, कुमारी भक्ति शर्मा और विशु बसौया को दी है। प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी,राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की।कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा जिस तरह से महिलाओं को आकर्षित करने का प्रयास कर रही हैं, उसे बेअसर करने की रणनीति पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की सहप्रभारी बबीता फोगाट, गुंजन प्रजापति और कुमारी भक्ति शर्मा काम करेंगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]