कसम परेड के बाद रेजीमेंट का अंग बने 193 रिक्रूट

0
172

फर्रुखाबाद: कसम परेड के बाद 193 रिक्रूट सिखलाइट रेजीमेंट का अंग बन गये| उनके देश प्रेम के जज्बे और हौसले को देख सभी ने दिल से जय हिन्द बोला| एडजूटेंट रजत ठाका, ट्रेनिंग सूबेदार मेजर अर्जुन सिंह, धर्मगुरु सरबजीत सिंह ने जवानों को शपथ दिलाई। बेस्ट रिक्रूट गगन सिंह ने परेड का नेतृत्व किया।
फतेहगढ़ के चटर्जी परेड ग्राउंड पर कसम परेड का आयोजन किया गया| जिसमे ब्रिगेडियर एसके सेंगर ने परेड का निरीक्षण कर सम्बोधित भी किया| उन्होंने कहा कि आप जैसे शिक्षित व प्रशिक्षित जवानों की देश को जरूरत है| आपकी रेजीमेंट का नाम,आपके गांव का नाम और परिवार का नाम होगा। परेड ग्राउंड को जवान एक साथ निकले तो सभी उन्हें निहारते रह गए। एडजूटेंट रजत ठाका, ट्रेनिंग सूबेदार मेजर अर्जुन सिंह, धर्मगुरु सरबजीत सिंह ने जवानों को शपथ दिलाई। जिसके बाद 193 रिक्रूट कसम परेड के बाद सिखलाइट रेजीमेंट का अंग बन गए।
आवा प्रेसीडेंट ऊषा सेंगर, अंबिका जैन,डिप्टी कमांडेंट कर्नल विजय काला, ट्रेनिंग सीओ कर्नल मनीष जैन, एसआर अटल, मेजर मनीष, मेजर विश्वकर्मा आदि अफसर मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]