कल्याण के भाषण के दौरान मुकेश ने मारी नींद

0
123

फर्रुखाबादः जहां एक ओर दूर दराज आयी जनता कल्याण के भाषण को कान की मशीन लगाकर सुन रही थी वहीं जन क्रांति पार्टी के प्रदेश उपाअध्यक्ष एवं भोजपुर से प्रत्याशी मुकेश राजपूत नींद के आगोश में चले गये।
पूर्व मुख्यमंत्री को सुनने के लिए भीड़ तकरीबन आधा सैकड़ा टैªक्टरो में भरकर पहुंची व मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान भीड़ आपस में बातचीत करते ( जा बात सई कई) दिखायी दी व बीच-बीच में कल्याण सिंह के समर्थन में पूरे जोश के साथ नारेबाजी कर रही थी। वहीं कल्याण सिंह जब प्रदेश की सरकारों के भ्रष्टाचार और घोटालों को पैमाने में डालकर जनता के सामने प्रस्तुत कर रहे थे उस समय कल्याण सिंह के खासम खास मुकेश राजपूत खर्राटे मारने में मस्त दिखाई दिये।
आंखें बंद होने के दौरान कल्याण सिंह ने क्या खास बात जनता और समर्थकों से कही इस बात से मुकेश राजपूत अनभिज्ञ रहे। भीड़ की नजर जब मंच पर बैठे उनके नेता पर गयी तो लोग अनायास ही कहने लगे- अरे! मुकेश राजपूत तो सो ही गये। भीड़ की बात सुनते ही मीडिया कर्मियों ने भी कल्याण सिंह से हटाकर अपनी नजर जब मुकेश पर डाली तो मुकेश राजपूत निद्रा में थे।
मीडियाकर्मियों ने अपने-अपने कैमरे मुकेश की तरफ घुमा दिये। कैमरों की दिशा भांपकर बगल में बैठे पार्टी के एक कार्यकर्ता ने मुकेश राजपूत को नींद से जगाया। वहीं दूसरी तरफ कई वृद्व जोकि कानों से ऊंचा सुनने के बाद भी कान की मशीन लगाकर लौह पुरुष का भाषण बड़े चाव से सुन रहे थे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]