कर्मचारी कुछ भी करें संगठन उसके साथ खड़ा होगा: जिलाध्यक्ष

0
108

फर्रुखाबाद: पूर्व एमएलसी व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष स्व0 बी एन सिंह की तेरहवीं व पुण्य तिथि पर हुई लोहिया अस्पताल ओपीडी में बैठक के दौरान यह बात संगठन के जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्निहोत्री ने कही। उन्होंने कहा कि संगठन का कर्मचारी चाहे जितना बड़ा अपराध क्यों न कर आये उसे हर कीमत पर छुड़ाया जायेगा।

[adrotate banner="3"]

जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्निहोत्री ने स्व0 बी एन सिंह के तेरहवीं/पुण्य तिथि पर आयोजित कर्मचारियों की बैठक में पहुंचकर स्व0 श्री सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन कोई भी हो बेईमान लोग उसे खड़ा नहीं कर सकते। संगठन चलाने के लिए ईमानदारी के साथ-साथ संगठन के प्रति जुझारूपन होना आवश्यक है।

उन्होंने जिलाधिकारी पर हमला बोलते हुए कहा कि आज जो डीएम आये हैं उनका नाम भी जनता सही से नहीं ले पा रही है। और तो और नये जिलाधिकारी को उत्तर प्रदेश की भौगोलिक स्थिति भी नहीं मालूम। स्व0 बी एन सिंह के विषय में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने ताजीवन संगठन की सेवा की है। हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए।

इस दौरान शेषनरायण सचान पंकज शुक्ला, विष्णुभगवान कटियार, चक्र सिंह यादव, अरुण कुमार, मयंक दुबे, जितेन्द्र सिंह, यश कुमार, राकेश कुमार, आर सी गौतम, अखिलेश आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]