कमलेश तिवारी पर से रासुका हटने पर महासभा ने बांटी मिठाई

0
133

rohit-gngvarफर्रुखाबाद: बीते कई महीनों से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत बंद हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी को दोष मुक्त होने बाद अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओ ने मिष्ठान वितरित कर ख़ुशी का इजहार किया|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली फतेहगढ़ के मसेनी चौराहा लोको रोड स्थित जिला उपाध्यक्ष रोहित सिंह गंगवार की दुकान पर आयोजित कार्यक्रम में कहा गया की सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट लखनऊ के आदेशानुसार यह फैसला सुनाया गया कि कमलेश तिवारी निर्दोष है| इस लिये रासुका का औचित्य नही बनता| और उन्हें दोष मुक्त किया गया| कार्यकर्ताओ ने ख़ुशी की लहर रही| सभी ने एक दूसरे को मिष्ठान वितरित कर बधाई दी| रोहित गंगवार ने बताया कि बहुत जल्द रिहा होने के बाद वह जिला जेल में बंद प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा और गौ-रक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अंकित तिवारी से भेट करेंगे|

इसी कार्यक्रम में सनी कान्त सक्सेना को नगर उपाध्यक्ष, मोहित गंगवार को शमसाबाद व्लाक का उपाध्यक्ष, रानू गंगवार को नगर मंत्री, शिवम गंगवार को सक्रिय सदस्य बनाया गया|

[adrotate banner="2"]