फर्रुखाबादः विधानसभा चुनाव में केन्द्रीय कानून मंत्री की पत्नी व सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लुईस खुर्शीद को मतदाताओं ने चुनाव चिन्हं व प्रचार छपे चाय के कप मतदाताओं में वितरित करने को आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए जिलाधिकारी ने नोटिस दे दिया है।
[adrotate banner="3"]
विदित है कि मंगलबार को सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लुईस खुर्शीद द्वारा मतदाताओं में चुनाव चिन्हं व प्रचार छपे चाय के कपों के सेट वितरित करने की शिकायत जिलाधिकारी को मिली थी। जिला प्रशासन ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए लुईस खुर्शीद को इस सम्बंध में नोटिस जारी कर दिया है। बुधवार को निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से यह नोटिस श्रीमती खुर्शीद के प्रतिनिधि को प्राप्त करा दिया गया।
[adrotate banner="2"]


