महिलाओं के विवाद में चाचा ने भतीजे को गोली मारी

0
104

goli kandफर्रुखाबाद: थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम चौखड़ा निवासी 25 वर्षीय दूधिया विमल पुत्र जितेन्द्र सिंह चक को उसके चाचा ने छत पर कपड़ा सुखाने के विवाद के चलते गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल भिजवाया गया।

[adrotate banner="3"]

घायल विमल ने बताया कि उसकी बहन कंचन के साथ उसके चाचा राजवीर पुत्र लालाराम की पत्नी सुषमा के साथ कपड़े सुखाने लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर आपस में कहासुनी भी हुई। कहासुनी मारपीट में बदली। मारपीट होने के बाद मामला शांत हो गया। तभी राजवीर अपने घर पहुंचा। राजवीर की पत्नी सुषमा ने पूरा मामला उसे बताया तो तहस में आकर राजवीर ने विमल के तमंचे से गोली मार दी। घायल को शमसाबाद सीएससी ले जाया गया। जहां से उसे लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। जहां हड्डी रोग विशेषज्ञ डा0 ए के दुबे ने उसका उपचार शुरू किया।

[bannergarden id=”8″]

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष शमसाबाद दिलेश सिंह ने बताया कि गोली मारने की बात गलत है। कपड़े सुखाने को लेकर विमल ने सुषमा के साथ मारपीट कर दी थी। जिसके बाद सुषमा थाने पहुंची। सूचना पर पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गया था। पुलिस के वापस आने पर विमल ने खुद अपने हाथ में चाकू मार लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

[adrotate banner="2"]