कन्नौज जिला जेल में कैदी का शव फांसी पर लटका मिलने से हंगामा

0
85

fansiकन्नौज:(कन्नौज) जिला जेल में बंद कैदी हरिओम की संदिग्ध हालात में शाम मौत हो गई। उसका शव बैरिक में ही फांसी पर लटका मिला। घटना से आक्रोशित कैदियों ने हंगामा कर जेल अधीक्षक पर हमला बोल दिया। इसके बाद पुलिस ने कैदियों पर लाठियां फटकारीं। हालात देख कई थानों की पुलिस बुला ली गई। वहां पहुंचे एडीएम व एसपी ने कैदियों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे अड़े रहे।

[adrotate banner="3"]

कन्नौज के अनौगी स्थित जिला जेल में बैरिक संख्या एक-ए में बंद गुरसहायगंज के नौरंगपुर निवासी हरिओम शव फांसी पर लटका मिला। इस पर कैदियों ने हंगामा शुरू कर दिया। वहां पहुंचे जेल अधीक्षक शशिकांत यादव पर भी हमला कर दिया, जिससे वह वहां चले गये। इसके बाद आनन-फानन अधिकारियों ने शव को अस्पताल पहुंचाया।

हालांकि इसके बाद भी हंगामा थमा नहीं। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि वह लखनऊ में हैं। इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

[adrotate banner="2"]