उत्तर प्रदेश में राजस्व निरीक्षक के 1308 पद सृजित

0
174

akhileshलखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने राजस्व प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त करने के मकसद से सरकार राजस्व निरीक्षकों के 1308 नये पद सृजित करने के प्रस्ताव पर आज मुहर लगा दी है। आज सुबह कैबिनेट की बैठक में इससे जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

[adrotate banner="3"]

उल्लेखनीय है कि अभी 20 लेखपाल क्षेत्र पर एक राजस्व निरीक्षक की तैनाती की व्यवस्था है। राजस्व प्रशासन को धार देने के लिए अब 10 लेखपाल क्षेत्रों पर एक राजस्व निरीक्षक तैनात करने की मंशा है। राजस्व निरीक्षकों के नये पद सृजित करने के लिए लेखपालों और संग्रह अमीनों के कुछ पद समर्पित करने का प्रस्ताव है। राजस्व निरीक्षकों के नये पद सृजित होने से लंबे समय से उन पर प्रोन्नति की राह देख रहे लेखपालों का भी इंतजार खत्म होगा।

कैबिनेट ने इसके अलावा उत्तर प्रदेश राज्य युवा कल्याण परिषद के कर्मचारियों को छठवें वेतनमान का लाभ देने के प्रस्ताव को भी स्वीकार कर लिया है। मंत्रिपरिषद ने सैफई ग्रामीण चिकित्सा संस्थान को मेडिकल विश्व विद्यालय का दर्जा प्रदान कर दिया है। प्रदेश में जनकल्याण से जुड़े तमाम मामलों में आज कैबिनेट ने कई अन्य अहम फैसले लिए हैं।

[adrotate banner="2"]