कथावाचक की टैम्पों पलटने से मौत,आधा दर्जन जख्मी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) कथा सुनने जा रहे ग्रामीणों से भरा टैम्पों पलटने से उसमे बैठे एक ग्रामीण  की मौत हो गयी| जबकि लगभग आधा दर्जन जख्मी हो गये| पुलिस ने मृतक को लोहिया अस्पताल भेजा और अन्य घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया|
थाना अमृतपुर के कस्बा निवासी 55 वर्षीय अशोक कुमार अवस्थी कथा वाचने का कार्य करते थे| रविवार को दोपहर वह अपने परिवार के 26 वर्षीय शिबेन्द्र पुत्र रामनरेश, 45 वर्षीय मनोज शुक्ला पुत्र रामबाबू, 30 वर्षीय सुधाकर पुत्र प्रताप नारायण, 32 वर्षीय सोनू पुत्र हरि सेवक व 29 वर्षीय राजीव पुत्र मुनेश्वर आदि के साथ अपने परिवार के ही मनोज अवस्थी के टैम्पों पर बैठकर सहसपुर श्री रघुनाथ कथा सुनने जा रहे थे|
थाना राजेपुर के ताजपुर पुलिया के निकट अचानक टैम्पों पलट गया और उसमे बैठे अशोक कुमार अवस्थी सहित सभी सबारियाँ बुरी तरह  हो गये| मौके पर पंहुची पुलिस गम्भीर अशोक अवस्थी  लेकर लोहिया पंहुची और उनके पुत्र अनुज नें 2:50 बजे उन्हें भर्ती कराया| उसी दौरान डॉ0 प्रशांत सिंह ने मृत घोषित कर दिया| जबकि अन्य घायलों को सीएचसी भेजा गया| गंभीर रूप से जख्मी मनोज शुक्ला को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|
वही चालक मौके से फरार हो गया| गम्भीर रूप से जख्मी मनोज शुक्ला को लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| मनोज के अनुसार पीछे से किसी मैजिक ने टक्कर मारी जिससे टैम्पों पलटा है| मृतक की पत्नी किरन अवस्थी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस पिकअप से टक्कर लगने की बात को गलत बता रही है|
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि जाँच की जा रही है| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा| तहरीर मिलने पर कार्यवाही होगी|