कड़ाके की ठण्ड ने ली वृद्ध की जान

0
109

नवाबगंज (फर्रुखाबाद) : कायमगंज के अंतर्गत ग्राम मईहादीदादपुर निवासी ७५ वर्षीय वृद्ध सीताराम की कड़ाके की ठण्ड ने जान ले ली परिजनों ने शव अंतिम संस्कार कर दिया|

[adrotate banner="3"]

ठण्ड का प्रकोप जारी है आधा दिन गुजर जाने के बाद भी लोगो को सूरज के दर्शन नही होते जानवर हो या इंसान सभी अपने आप को सर्दी से बचने के लिए नये- नये हतकंडे अपना रहे है पारा दिन पे दिन बढता जा रहा है जिस वजह से ठण्ड ने अब लोगो की जान लेना शुरू कर दिया है|

इसी के चलते बीती रात वृद्ध सीताराम शाम को खाना खाकर लेट गया तकरीबन ३ बजे ठण्ड लगने से वृद्ध की मौत हो गयी| परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया परिजनों ने बताया कि सीताराम शादी नही की थी व कई वर्षो से अपने रिश्तेदार बालकराम के घर पर रहते थे| मूलरूप से सीताराम मैनपुरी का निवासी था|

सुचना पर कायमगंज के कानूनगो सोवरन सिंह ने जांच पड़ताल की आज वृद्ध का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया|

[adrotate banner="2"]