कच्ची शराब व लहन बरामद, मुकदमा दर्ज

0
164

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर आबकारी टीम ने गिहार बस्ती लकूला में छापामार कर कच्ची शराब व लहन बरामद की| जिसके बाद आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया|

[adrotate banner="3"]

ज़िला आबकारी अधिकारी श्री टीआर वैश्य के निर्देशन में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक संजय गुप्ता एवं अमित राज की टीम ने शहर कोतवाली के गिहार बस्ती में छापेमारी की| जिसमे पुलिस ने 50 लीटर कच्ची शराब के साथ ही साथ 100 लीटर लहन भी बरामद हुई| जिसे नष्ट कर दिया गया| आबकारी टीम ने आरोपी महिला रेशमा देवी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुक़द्दमा पंजीकृत कराया है|

[adrotate banner="2"]