कक्षा एक के छात्र की लाश मक्के के खेत में मिली

0
88

MAUTफर्रुखाबाद:(कायमगंज) मक्के के खेत में छात्र का शव बरामद होने से सनसनी फ़ैल गयी| पिता जब बेटे को लेकर अस्पताल पंहुचा तो डाक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी|
कोतवाली क्षेत्र के गांव महादेवपुर निवासी भरतसिंह का लगभग 8 वर्षीय पुत्र यशवीर गांव के श्रीप्रताप सिंह आदर्श शिक्षा संस्थान में कक्षा एक का छात्र था। सोमवार को वह छुट्टी होने के बाद जब घर पर नही पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन उसका कंही भी पता नही चला | काफी समय के बाद परिजनों को सूचना मिली की लाश स्कूल के सामने स्थित भरत सिंह के ही मक्के के खेत में यशवीर मृत मिला। भरत सिंह बेटे को लेकर अस्पताल गये। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर सून कर परिजनों में कोहराम मच गया| परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है| माँ मीरा देवी उसके पिता भरत सिंह का रो -रो कर बुरा हाल हो गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]