कंपिल में चोरी से हाईटेंशन लाइन हटवाने में मजदूर गंभीर घायल

0
193

फर्रुखाबाद (कंपिल): कस्बे से चंद सौ मीटर दूर कटिया रोड पर एक खेत से 11 हजार की विद्युत लाइन निकलने से हो रही कठिनाई को जब विद्युत विभाग ने नहीं सुना तो खेत मालिकों ने खुद ही चोरी चोरी खंबा हटाने का फैसला कर लिया। इसमें मदद ली गयी एक प्राइवेट लाइनमैन जुल्फिकार की मदद ली गयी। बेवकूफी यह हुई कि खंबे के नीचे चारों ओर गडढा पहले खोद लिया। उसके बाद जुल्फिकार ऊपर चढ कर लाइन खोलने को कहा। बेचार जुल्फिकार थोड़े से पैसों के लिये खंबे पर चढ़ गया। अपूर्ति बंद होने के कारण लाइन खोलने में कोई परेशानी नही हुई परंतु जैसे ही तीसरा व अंतिम तार खोला गा, खंबा अपने ही वजन से धड़ाम से गिर गया। खबे के साथ ही जुल्फिकार भी नीचे आ गया। इतनी ऊंचाई से गिरने पर जुल्फिकार बुरी तरह घायल हो गया। पता चला है कि कसबे के ही एक प्राइवेट डा. शरद के अस्पताल में रखा गया है। मामले को छिपाये रखने के लिये जुल्फिकार को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। उसके परिजनों को इलाज कराने का आश्वासन दे दिया गया है। नर्सिंग होम के बाहर दबंग पहरे पर बैठे है। खेत में खंबा व लाइन अभी पड़ी हुई है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]