और जब सलमान ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को फटकारा..

0
113

फर्रुखाबाद: जिले में कांग्रेस के संगठन का बुरा हाल है| बात बात के लिए सलमान और लुईस का सहारा लेकर नेतागिरी करने वालो की कमी नहीं है| खुद की न कोई राजनैतिक हैसियत बनायीं और न पदों के काबिल| इस बात को लेकर सलमान खुर्शीद भी अन्दर ही अन्दर खफा है| मगर आज जब जिलाध्यक्ष ने किसी छोटी बात के लिए सलमान खुर्शीद को मुद्दा उठाने को कहा तो उनका गुस्सा फूट गया| उन्होंने मीडिया की मौजूदगी को भापते हुए भी कह ही दिया कि स्थानीय नेता क्या कर रहे है सब कुछ वाही करेंगे कहेगे|

जाकिर हुसैन ट्रस्ट में बेरोजगार मेला का कार्यक्रम था| सलमान खुर्सीद मीडिया से मुखातिब हो रहे थे कि अचानक जिलाध्यक्ष आफताब हुसैन ने सलमान खुर्शीद के कान के पास जाकर कहा कि नगर में एक व्यापारी से ८ लाख की लूट हो गयी इस पर बोल दो| इतना सुनते ही सलमान ने आफताब को ये कहते हुए आड़े हाथो ले लिया कि अब सब कुछ वे ही करेंगे/कहेंगे यहाँ के स्थानीय नेता क्या करेंगे| इतना सुनते ही आफताब का चेहरा उतर गया|
सलमान साहब मैडम ने अगर किसी चलते पुर्जे को जिलाध्यक्ष बनाया होता तो बात कुछ और ही होती, बेचारे सीधे साधे आफताब तो सिर्फ मैडम जी मैडम जी के अलावा सीख ही नहीं पाए….

[adrotate banner="3"]

उधर कांग्रेस नेता पुन्नी शुक्ला का कहना है कि सही डाट पड़ी| छोटी मोटी बात के लिए देश के कानून मंत्री को आगे करना नहीं चाहिए|

[adrotate banner="2"]