ओवर लोडेड डग्गामार वाहन ने छात्रा को कुचला

0
127

फर्रुखाबाद (शमसाबाद): थाना शमसाबाद के अंतर्गत फैजबाग चौराहे के थोड़ा आगे एक खाली बोरों से भरी ओवरलोडेड मैजिक ने स्कूल से लौट रही छात्रा को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद मैजिक चालक वाहन को पुलिस चौकी के सामने खड़ा करके फरार हो गया।

[adrotate banner="3"]

बुधवार दोपहर राजकुमारी केशव देव विद्या निकेतन स्कूल की कक्षा दो की छात्रा कंचन पुत्री वासुदेव निवासी ग्राम अद्दूपुर फैजबाग  से थोड़ा आगे स्कूल से वापसी पर पैदल ही अपने गांव जा रही थी। तभी खाली बोरे (वारदाना)  से बुरी तरह ओवर लोडेड मैजिक ने तेज  गति के कारण अनियंत्रित होकर बच्ची को टक्कर मार दी।

गंभीर रूप से घायल बच्ची को दुर्घटना स्थल के निकट स्थित एक प्राइवेट डाक्टर के क्लिनिक पर दिखाया। दुर्घटना के बाद मैजिक का नंबर यूपी 76 के 1733 को चालक चौकी के बाहर खड़ा कर के भाग गया।

[adrotate banner="2"]