ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में सड़क पर उतरे सफाईकर्मी

0
136

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गांवों में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सफाई कर्मियों की उपस्थित आनलाइन साफ्टवेयर पर दर्ज कराने को लेकर विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार को जिले भर के सफाई कर्मियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर इस नियम के विरोध में प्रदर्शन किया व प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। कर्मियों ने कहा कि यदि इस व्यवस्था को समाप्त नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल को बाध्य होंगे।
उत्तर प्रदेश पंचायत राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में हुए इस विरोध-प्रदर्शन में जिले भर के सफाई कर्मचारी शामिल हुए। संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि अधिकतर सफाई कर्मचारी अशिक्षित हैं। इसके साथ ही उनके पास एंड्रायड मोबाइल फोन भी नहीं है। ऐसे में कैसे हाजिरी लगा सकेंगे। जिला महामंत्री रविश कुमार गौतम ने इसे तुगलकी फरमान बताते हुए इस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। कहा कि सफाई कर्मी अपना कार्य पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ कर रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है। कार्यवाहक अध्यक्ष राज सिंह गौतम, ब्रजेन्द्र सिंह, रवि प्रताप सिंह, यूपी राज्य कर्मचारी महासंघ के महामंत्री प्रमोद कुमार दीक्षित, उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महा संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार आदि प्रमुख रूप से रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]