अगले 24 घंटे में प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

0
125

लखनऊ: सितंबर के शरुआती सप्ताह में तेज धूप से घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल रहा व तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि इस सप्ताह से मौसम कुछ राहत लेकर आ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार से राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं।

[adrotate banner="3"]

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में वर्तमान में बने चक्रवर्ती परिसंचरण के चलते पूर्वी राज्य समेत उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य जिलों में मंगलवार से गरज चमक के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। आगामी तीन दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश से तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है और गर्मी से राहत मिलेगी।

 

[adrotate banner="2"]