एसबी पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) फतेहगढ़ के याकूतगंज स्थित एसबी पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में “राखी मेकिंग प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के रेड हाउस, ब्लू हाउस, ग्रीन हाउस एवं येलो हाउस के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने न केवल अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया, बल्कि एक-दूसरे को राखी बांधकर आपसी भाईचारे और स्नेह का संदेश भी दिया|
विद्यालय के चेयरमैंन विवेक सिंह यादव ने छात्रों द्वारा बनायी गयी सुंदर राखियों की सराहना की व सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं का बौद्धिक और शारीरिक विकास और भी बेहतर होता है। विद्यालय की चेयरपर्सन स्नेहा यादव ने भी सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। एक्टिविटी इंचार्ज नीलेश सिंह, राहुल राजपूत, रचना राजपूत, प्रांशी कटियार रहे|
सीनियर वर्ग के विजेता
प्रथम स्थान – हेमंत (कक्षा 6) रेड हाउस
द्वितीय स्थान– महिमा शर्मा (कक्षा 8) येलो हाउस
तृतीय स्थान– दिव्या यादव (कक्षा 8) ब्ल्यू हाउस
जूनियर वर्ग के विजेता
प्रथम स्थान– ऋषभ राजपूत कक्षा 5 ब्ल्यू हाउस
द्वितीय स्थान- पावनी श्रीवास्तव कक्षा 4 ब्ल्यू हाउस
तृतीय स्थान- आयुष राजपूत कक्षा 5 ग्रीन हाउस