एसपी ने 14 थानेदारों और उप निरीक्षकों के किए तबादले

0
100

spफर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर सिंह ने शुक्रवार को 14 प्रभारी निरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया है| पुलिस लाइन में तैनात राजकुमार सिंह को शहर कोतवाली का चार्ज दिया गया है। यहाँ तैनात प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह यादव थाना जहानगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है| जहानगंज मुकेश यादव को पुलिस अधीक्षक का वाचक, एसपी के वाचक महपत सिंह गौर को राजेपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है| राजेपुर में तैनात कुवंर बहादुर सिंह को क्राइम ब्रांच में भेजा गया। पुलिस लाइन के उप निरीक्षक मनीष यादव को कोतवाली मोहम्दाबाद का चार्ज दिया गया है|

[adrotate banner="3"]

पुलिस लाइन के उपनिरीक्षक रामसेवक वर्मा को थाना राजेपुर, उपनिरीक्षक भाग्यवती को महिला थाना, उपनिरीक्षक एमपी सिंह को थाना जहानगंज भेजा गया। कर्नलगंज चैकी प्रभारी एसके भारद्वाजको कोतवाली फर्रूखाबाद, कोतवाली फर्रूखाबाद के उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव को कर्नलगंज चैकी इंचार्ज बनाया गया। थाना मऊदरवाजा के राशिद अक्तर को बीबीगंज चैकी प्रभारी व बीबीगंज इंचार्ज दिनेश कुमार पाण्डेय को थाना मऊदरवाजा से अटैच किया गया। थाना जहानगंज के उपनिरीक्षक एमपी सिंह को थाना अृमतपुर एवं शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी एचसीपी श्रीप्रकाश दुवे को आवास विकास चैकी भेजा गया।

[adrotate banner="2"]