एसपी ने खुद सड़क पर उतर देखी ईद की सुरक्षा व्यवस्था

0
112

फर्रुखाबाद: ईद के त्योहार को देखते हुई एसपी अतुल शर्मा ने सभी पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में फ्लेग मार्च निकालने के आदेश दिये| इसके साथ ही वह खुद सड़क पर उतर फ्लेग मार्च में शामिल हुये व ईद से सम्बन्धित सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया|
अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए एसपी ने खुद फतेहगढ़ क्षेत्र में कमान सम्भाली और निकल पड़े फ्लैग मार्च करने| जब एसपी सड़क पर उतरे तो पुलिस भी काफी चुस्त दुरुस्त नजर आयी| ईद में शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए खुद एसपी ने व्यापारियों और तमाम रोजेदारो से भी बातचीत की। ईद में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहे इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये गये| फ़तेहगढ़ चौराहे की मस्जिद व कोतवाली के निकट मस्जिद पर जाकर एसपी ने ईमाम से वार्ता की| वही एएसपी ने शहर कोतवाली क्षेत्र में फ्लेग मार्च निकाला|
एसपी ने बताया कि शहर में किसी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर पुलिस व खुफिया को सक्रिय किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर वक्त मौजूद होगी| भ्रामक प्रचार करने वालों के खिलाफ कार्यवाही होगी| प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]