एसपी ने की कार्यवाही, दरोगा व सिपाही लाइन हाजिर

0
254

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मंगलवार रात पुलिस विभाग में कार्रवाई करते हुए कोतवाली फतेहगढ़ के उपनिरीक्षक हेमंत सिंह और कोतवाली मोहम्मदाबाद के आरक्षी अभिषेक प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।एसपी के आदेश के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया। हालांकि दोनों के लाइन हाजिर किए जाने के कारणों के संबंध में पुलिस विभाग की ओर से तत्काल कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस विभाग में एसपी की इस कार्यवाही के बाद संबंधित थानों में तैनात पुलिसकर्मियों में भी हलचल रही।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]