एसडीओ व जेई के खिलाफ व्यापरियों ने कोतवाली घेरी

0
104

फर्रुखाबाद:बिजली विभाग के एसडीओ राहुल बाबू के खिलाफ लिंजीगंज के व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश है| जिसके चलते उन्होंने कोतवाली का घेराव कर दिया| आरोपी व्यापारी की पत्नी ने एसडीओ व जेई के खिलाफ तहरीर दी |
आरोपी व्यापारी सत्यप्रकाश की पत्नी गीता गुप्ता ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि एसडीओ राहुल बाबू कटियार व जेई संदीप कठेरिया के साथ 10-12 लोग असलहों के साथ घुस आये| गीता देवी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके व उनकी पुत्री के साथ खीचतान कर दी| जिससे उसके कपड़े फट गये| गीता ने आरोप लगाया कि बिजली का बकाया होने के कारण जेई व एसडीओ उसके घर बिजली को काटने के लिये आये| जिसकी आड़ में उसके साथ अभद्रता की गयी| चीख पुकार सुनकर अन्य व्यापारी आ गये उन्होंने बीच बचाव किया|
गीता देवी के साथ व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, जिलाध्यक्ष संजीब मिश्रा बॉबी, नगर अध्यक्ष इखलाख खान, लिंजीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमलेश गुप्ता आदि दर्जनों की संख्या में व्यापारी कोतवाली आ गये और पुलिस को तहरीर दी|
जिलाध्यक्ष संजीब मिश्रा बॉबी ने बताया कि जेई व एसडीओ के खिलाफ पूरा व्यापार मंडल खड़ा है| यदि पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्यवाही नहीं की तो व्यापारी बाजार बंद करेंगे|
नगर अध्यक्ष इखलाख खां ने बताया कि कार्यवाही ना हुई तो पहले लिंजीगंज बाजार बंद होगा| होली के बाद पूरा व्यापार मंडल एक जुट होकर सडकों पर उतरेगा| प्रभारी निरीक्षक संजीब राठौर ने बताया कि तहरीर की जाँच के बाद कार्यवाही होगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]