एलएलबी की छात्रा व महिला कांस्टेबल में मारपीट, तमंचे तने

0
106

FARRUKHABAD : कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम याकूतगंज में दो पक्ष आम के पेड़ काटने को लेकर hinaआमने सामने  हो गये। दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक दूसरे पर तमंचे तान दिये। इसी दौरान [bannergarden id=”8″] दोनो पक्षों की तरफ से हुई झड़प में एलएलबी की छात्रा और महिला कांस्टेबिल में भी जमकर जूतम-पैजार हुई। घटना के सम्बंध में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।

[adrotate banner="3"]

याकूतगंज चौकी पर कलीम ने एक प्रार्थनापत्र दिया। जिसको उसने अपने खेत पर लगे 11 आम के छोटे पेड़ों को किसी व्यक्ति द्वारा काट दिये जाने का yuvakजिक्र था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू की तो पीड़ित पक्ष ने यह भी कहा कि वह आम का पेड़ काटने वाले व्यक्ति को जानता  [bannergarden id=”11″]है और उसका नाम इकलाख हुसैन बताया। चौकी पुलिस ने इकलाख को बुलाकर उससे पूछताछ की और मामला रफादफा करा दिया।

आरोप है कि पुलिस के द्वारा छोड़े जाने पर इकलाख अपने कुछ साथियों के साथ कलीम के घर पर पहुंचा और गाली गलौज शुरू की व अपने पिता अनवार हुसैन की बंदूक भी निकाल ली। दोनो पक्षों में पुनः मारपीट हुई। लेकिन विवाद ज्यादा नहीं बढ़ा। सोमवार दोपहर दोनो पक्ष फिर आमने सामने आ गये। जिसमें कलीम के पक्ष से मोहम्मद शाहिल पुत्र अनवर अंसारी, शाहिल का भाई सलमान व उसकी बहन हिना जोकि मेजर एसडी कालेज में एल एल वी द्वितीय वर्ष की छात्रा है, के अलावा इंतखार हुसैन पुत्र हाजी अशफाक हुसैन घायल हो गये।

दूसरे पक्ष से मिसबाउल पुत्र अनवार हुसैन व उसका भाई अशबाब हुसैन घायल हो गये। शाहिल के अनुसार मिसबाउल की बहन महफिजा जोकि अलीगढ़ में पुलिस विभाग में तैनात है ने उसकी बहन हिना को जमकर पीट दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनो पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया और उनका मेडिकल परीक्षण लोहिया अस्पताल में करवाया।घायल मिस बाउल ने बताया कि कलीम ने साजिशन हम लोगों के नाम रख दिये हैं। पेड़ काटे जाने से उनका कोई सम्बंध नहीं है।

एसआई चरन सिंह ने बताया कि दोनो पार्टियों का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है। तहरीर मिलने पर दोनो पक्षों पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]