एनसीसी कैंप में सेंट्रल स्‍कूल की छात्रा को दो-दो स्‍वर्ण पदक

0
115

फर्रुखाबाद: कायमगंज में 64वें एनसीसी दिवस पर 4 यूपी गर्ल्‍स बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के तत्वाधान में शकुन्तला देवी इण्टर कालेज कायमगंज में सम्‍पन्‍न 10 दिवसीय शिविर में सेंट्रल स्‍कूल की छात्रा सृष्‍टि को दो-दो स्‍वर्णपदक प्राप्‍त हुए हैं।

[adrotate banner="3"]

शिविर में कैडेट्स को पोस्टर मेकिंग, डिवेट प्रतियोगिता, टेंट पिचिंग आदि का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के दौरान ड्रिल एवं डांस में स्‍वर्णपदक हासिल कर केंद्रीय विद्यालय की काक्षा नौ की छात्रा सृष्‍टि अवस्‍थी ने अपने विद्यालय का नाम रौशन कर दिया। शिविर में शकुन्तला देवी गर्ल्स इण्टर कालेज कायमगंज, केके महाविद्यालय इटावा, एसडीजी आईसी कन्नौज, जेपीजी आईसी कन्नौज, जीजीआईसी फतेहगढ़, केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़, जीडीजी आईसी कन्नौज, आर्मी स्कूल फतेहगढ़, पीडीएमडीसी फतेहगढ़ एवं 3 उ0प्र0 बालिका वाहिनी एनसीसी अलीगढ़ के कुल 467 कैडेट्सों ने भाग लिया।  डिप्टी कैम्प कमांडेण्ट, सूबेदार मेजर बीके दल्वी, सूबेदार मेजर राजवीर सिंह, जीसीआई सचि व निधि यादव, एनसीसी अधिकारी अनुसुइया दीक्षित, दिव्या शर्मा, साधना सिंह, डा0विन्दू सिंह, केयर टेकर शिल्की मिश्रा, रूचि यादव आदि  उपस्थित रहे।

[adrotate banner="2"]