फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के प्रदेशीय आह्वान पर शनिवार को फर्रुखाबाद में “एक दिवसीय संकल्प सभा” का आयोजन किया गया। संकल्प सभा का आयोजन फतेहगढ़ के सातनपुर रोड स्थित कैम्प कार्यालय परिसर में किया गया। सभा में एनपीएस, यूपीएस और टीईटी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए इनके विरोध में नारे लगाए गए। सभा में वक्ताओं ने एनपीएस-यूपीएस को समाप्त करने, टीईटी व्यवस्था में बदलाव तथा संविदा एवं मानदेय कर्मियों को नियमित किए जाने की मांग उठाई। साथ ही सरकार से कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किए जाने की मांग की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। सभा में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, भारत सरकार, राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा जिला प्रशासन के नाम संबोधित मांगों को लेकर भी चर्चा की गई। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के पदाधिकारियों एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने सभा में भाग लेकर मांगों के समर्थन में संकल्प लिया।सभा में जिलाध्यक्ष प्रमोद दीक्षित, संयोजक प्रवेश कटियार, प्रदेश संयुक्त मंत्री ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, सचिन मिश्रा, विवेक अग्निहोत्री, ब्रजेश शाक्य, मजहर मोहम्मद खान, अटल शुक्ल आदि रहे |
एनपीएस-यूपीएस और टीईटी के विरोध में संयुक्त संघर्ष संचालन समिति ने आयोजित की संकल्प सभा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



